मुंबई। करण जौहर का शो बिग बॉस ओटीटी में नए चेहरे जगह बना रहे हैं। अब बड़े चहेरे की एंट्री ने इस शो को चर्चाओं में ला दिया है। अब मशहूर अदाकारा रेखा शो में शामिल होने जा रही हैं। माना जा रहा है कि उनका नाम आते ही दर्शकों की प्रतीक्षा और तेज हो गई है। जैसा की शो के बारे में आप जानते ही होंगे कि बिग बॉस ओटीटी शो 6 हफ्ते तक चलेगा, जिसके बाद बचे हुए प्रतियोगी बिग बॉस 15 में एंट्री लेंगे। बिग बॉस 15 में सलमान खान इन प्रतियोगियों को एक घर में बंद करेंगे और फिर असली गेम शुरू होगा। पीपिंगमून के मुताबिक, शो मेकर्स ने रेखा को बड़ी जिम्मेदारी देना का फैसला किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि रेखा शो के ‘ट्री ऑफ फॉर्च्यून’ नाम के एक नए फीचर के लिए वॉयसओवर कर रही हैं। आपकों बताते चलें कि बिग बॉस ओटीटी के अब पांच हफ्ते बचे हैं। इसके बाद सलमान खान का शो बिग बॉस 15 शुरू होते ही धमाल मचाने वाला है। रेखा पहले ही दिन खास जिम्मेदारी निभाती हुई देखी जाएंगी। शो से जुड़े कुछ सूत्रों की माने तो रेखा उन्हें ‘ट्री ऑफ फॉर्च्यून’ फॉर्मेट में सलमान से मिलवाएंगी। इसके अवाला रेखा टॉप कंटेस्टेंट्स प्लस और माइनस पॉइंट्स को हाइलाइट कर उनकी खूबी बताएंगी कि क्यों टॉप कंटेस्टेंट्स इस बिग बॉस 15 का हिस्सा बन सकते हैं। वह प्रतियोगियों की खूबियां बताते हुए यह भी साफ करेंगी कि वे कैसे रियलिटी शो के 15वें सीजन में एंट्री करने के लिए मजबूत दावेदार हैं।



