पेरिस: राफेल बनाने वाली कंपनी दसाॅ के मालिक और फ्रांस के अरबपति कारोबारी ओलिवियर दसॉ की एक हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई। दसॉ फ्रांस की संसद के सदस्य भी रह चुके हैं। ओलिवियर दसॉ की उम्र 69 साल थी। दसॉ की मौत पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शोक जताया है। न्यूज एजेंट के मुताबिक रविवार को दसॉ छुट्टियां मनाने गए थे, इसी दौरान उनका हेलीकॉप्टर नॉर्मंडी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वह फ्रांस की नेशनल एसेंबली के लिए 2002 में चुने गए थे और फ्रांस के ओइस एरिया का प्रतिनिधित्व करते थे। उनकी संपत्ति करीब 7.3 अरब अमेरिकी डॉलर है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में पायलटर भी मारा गया है।



