135 Views

उरूग्वे के ख़िलाफ़ क्वालीफाइंग मैच में घुटने की चोट के बाद बाहर हुए नेमार

मोंटेवीडियो (उरूग्वे), १९ अक्टूबर। उरूग्वे के ख़िलाफ़ विश्व कप क्वालीफाइंग मैच में २-० से मिली हार के दौरान पहले हाफ में घुटने में चोट लगने के कारण ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार रोते हुए मैदान से बाहर गए ।
३१ वर्ष के नेमार ४४वें मिनट में दौड़ते हुए गिर गए । दोनों टीमों के खिलाडिय़ों ने उन्हें घेर लिया जब वह घुटना पकड़कर बैठे थे ।
उन्हें जब स्ट्रेचर पर ले जाया गया तो उन्होंने अपने हाथों से चेहरा ढक लिया था । उनकी जगह रिचार्लिसन ने मैच खेला ।
वह बैसाखियों के सहारे स्टेडियम से बाहर गए । ब्राजील के डॉक्टर रौद्रिगो लसमार ने कहा कि अभी यह कहना मुश्किल है कि उनकी चोट किस स्तर की है । उन्होंने कहा, हमने टेस्ट किये हैं और कल फिर करेंगे । इन २४ घंटों में पता चलेगा कि चोट कैसी है ।

Scroll to Top