मेलबर्न,२६ अक्टूबर। टी२० विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को धमाकेदार वापसी की। ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच पर्थ में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने मात्र १७ गेंदों में अर्धशतक ठोकते हुए टी २० इंटरनेशनल के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया।
उन्होंने १८ गेंदों में ४ चौके और ६ छक्के लगाए और ३२७ से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से नाबाद ५८ रन बनाकर अपनी टीम को धमाकेदार जीत दिलाई।
श्रीलंका के खिलाफ इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए १५८ रनों की दरकार थी। ऑस्ट्रेलिया ने १६.३ ओवर में ३ विकेट पर १५८ रन बनाकर मैच जीत लिया। दरअसल, डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की इस विश्व कप में यह पहली जीत है। इससे पहले न्यूजीलैंड के विरुद्ध मेजबान ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा था।



