122 Views

सूर्यकुमार यादव की बादशाहत बरकरार, हेल्स ने लगाई बड़ी छलांग

दुबई ,१७ नवंबर। भारत के ३६० डिग्री बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव टी२० विश्व कप २०२२ में शानदार प्रदर्शन के दम पर बल्लेबाजों की टी२० रैकिंग में नंबर एक पर बरकरार हैं, जबकि इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स बड़ी छलांग लगाकर १२वें स्थान पर आ गये हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से बुधवार को जारी ताजा रैंकिंग के अनुसार सूर्यकुमार की रेटिंग हालांकि ८६९ अंकों से गिरकर ८५९ पर आ गयी है, लेकिन वह अभी भी दूसरे स्थान पर मौजूद मोहम्मद रिज़वान (८३६) से २३ पॉइंट आगे हैं।
इसी बीच, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म और दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज राइली रूसो ने भी टी२० के शीर्ष १० में जगह बनायी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top