118 Views

साजिद खान को झटका, IFTDA ने किया निलंबित

मुम्बई। भारत में #MeToo अभियान के तहद फिल्म निर्देशक साजिद खान पर भी कई महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। आरोप के तुरंत बाद सबसे पहले साजिद को फिल्म ‘हॉउसफुल 4 ‘ से बाहर कर दिया गया था। अब साजिद खान को एक और झटका लगा है, दरअसल बीती शाम यौन शोषण के आरोपों से घिरे साजिद खान को इंडियन फिल्म ऐंड टेलीविजन डायरेक्टर (IFTDA) से भी निलंबित कर दिया गया है। देर रात साजिद को एक नोटिस भेजकर सूचित कर दिया गया है। इंडियन फिल्म ऐंड टेलीविजन डायरेक्टर की प्रवक्ता ने जानकारी दी कि #MeToo से जुड़ी जांच कर रही IFTDA की ICC कमिटी ने साजिद खान को फिलहाल एक साल के लिए निलंबित किया गया है। साजिद खान पर ऐक्ट्रेस सिमरन सूरी, सलोनी चोपड़ा और अहाना कुमरा सहित कई और महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। साजिद खान ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया था। भारत में मीटू अभियान की असल शुरुआत अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर आरोप लगाने से साथ की। धीरे-धीरे यह अभियान तेजी से जोर पकड़ता गया और अलोक नाथ, सुभाष कपूर, कैलाश खेर, अभिजीत भट्टाचार्य, रजत कपूर, सुभाष घई, साजिद खान, विकास बहल, मुकेश छाबड़ा, पियूष मिश्रा, शाम कौशल, चेतन भगत, विनोद दुआ, अनु मलिक, रोहित रॉय, रघु दीक्षित, वरुण ग्रोवर, विवेक अग्निहोत्री, गौरांग दोशी, सुहैल सेठ सहित तमाम और लोगों का नाम सामने आया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top