138 Views

संजय को इंडस्ट्री में पूरे हुए ४१ वर्ष, अभिनेता ने इस तरह जताया फैंस का आभार

मुंबई,१० मई। अभिनेता संजय दत्त ने बॉलीवुड में खास मुकाम बनाया है। एक्टर ने कई हिट मूवीज भी दी है। प्रशंसक संजय को हीरो के साथ-साथ विलेन के किरदार में भी खूब पसंद करते है। अभिनेता के मूवी इंडस्ट्री में ४१ साल पूरे हो गए हैं। अभिनेता ने डेब्यू मूवी  रॉकी की फोटोज़ शेयर कर फैंस का शुक्रिया अदा  कर दिया है।

फोटोज में संजय ब्लैक एंड गोल्डन शिमरी टी-शर्ट  में दिखाई दे रहे है। अभिनेता बहुत यंग लग रहे हैं। फोटोज साझा करते हुए संजय ने लिखा- ४ दशक + १ साल जीवन भर की एक यात्रा भी की है। आप सभी ने मुझे रॉकी के रूप में फिर और अब अधीरा के रूप में जो प्यार दिया, उसके लिए धन्यवाद। मुझे उम्मीद है कि आने वाले वक़्त में अपने सभी फैंस और शुभचिंतकों का मनोरंजन करता रहूं। फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं और एक्टर को शुभकामनाएं देने में लगे हुए है।

वर्कफ्रंट के बारें में बात की जाए तो संजय हाल ही में केजीएफ चैप्टर २ में दिखाई दिए थे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कारोबार किया था। फिल्म में संजय को अधीरा के रोल में बहुत पसंद किया गया। अब संजय बहुत जल्द मूवी पृथ्वीराज में दिखाई देने वाले है। इस मूवी में अभिनेता के साथ अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर और सोनू सूद दिखाई देने वाले है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top