131 Views

शाहरुख खान संग अनबन की बातों को लेकर अजय देवगन ने तोड़ी चुप्पी

मुंबई,०९ मई। अभिनेता शाहरुख खान और अजय देवगन बॉलीवुड के दमदार अभिनेताओं में से एक कहे जाते है। दोनों ने कई सुपरहिट फिल्मों में एक साथ कार्य किया है। खास बात ये है कि शाहरुख और अजय ने एक-साथ मूवी इंडस्ट्री में कदम रखा था। जहां अजय देवगन ने १९९१ में मूवी फूल और कांटे से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, वहीं शाहरुख ने दीवाना मूवी से बॉलीवुड में एंट्री की थी। दोनों स्टार्स ने पर्दें पर अपने दमदार अभिनय से लोगों का खूब दिल जीता, लेकिन सुनने में आया है कि बीते कुछ सालों से दोनों के मध्य संबंध अच्छे नहीं चल रहे। हाल ही में पूरे १० वर्ष के उपरांत अजय देवगन ने इन बातों पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

वर्ष २०१२ में जब अजय देवगन की मूवी ‘सन ऑफ सरदार’ और शाहरुख खान की ‘जब तक है जान’ एकसाथ टकराई थीं तब से दोनों से संबंध में कुछ खटास आ गई थी। पूरे १० वर्ष के उपरांत अजय देवगन ने इस बारे में खुलकर वार्ता भी की। मीडिया के साथ वार्ता करते हुए अजय देवगन और शाहरुख खान ने कहा है कि ’90 की जेनरेशन के जो हम ६-७ अभिनेता थे। हमारी अच्छी परफॉर्मेंस रही है। हमने हमेशा एक-दूसरे को सपोर्ट किया है। जो भी मीडिया हमारे बारे में लिखती है, मेरे और शाहरुख खान को लेकर, वैसा कुछ नहीं है, हम फोन पर बात कर रहे हैं। हमारा बॉन्ड बहुत स्ट्रांग है। जब भी किसी एक को दिक्कत होती है, तो दूसरा साथ खड़ा हो जाता है।

अजय देवगन ने आगे कहा कि, हम एक-दूसरे पर भरोसा करते हैं, अगर कोई कहता है कि हम तुम्हारे साथ हैं तो वह सच में साथ में ही रहता है। गलत खबरों के फैलने पर अभिनेता ने बोला है कि, कभी-कभी क्या होता है कि मीडिया के अलावा फैंस भी दोनों के अनबन की खबरें बनाते हैं तो जब २ सेलेब्स के फैन एक-दूसरे से लड़ते हैं। तो लोग समझते हैं कि अभिनेता  भी लड़ रहे हैं, लेकिन मैं सबसे कहना चाहूंगा कि हम एक हैं तो अगर अगली बार आप इस बात का ध्यान रखें।  अजय देवगन और शाहरुख खान आजतक किसी मूवी में तो एक साथ नहीं दिखे, लेकिन हाल ही में एक पान मसाला बनाने वाली कंपनी के ऐड में दोनों को साथ देखा गया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top