130 Views

शादी के बाद दीपिका के स्वागत के लिए सज गया है रणवीर सिंह का मुंबई वाला बंगला

मुम्बई। बॉलिवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक रणवीर सिंह और दीपिका की जोड़ी आखिरकार शादी के बंधन में बंध गई और दोनों पिछले दिनों ऑफिशली पति-पत्नी बन चुके हैं। 14 और 15 नवंबर को दोनों ने इटली (Italy) के लेक कोमो स्थित विला देल बालबियानेलो (lake como villa del balbianello) में शादी रचाई और बीती रात रिलीज़ की गई उनकी दो तस्वीरें अब तक सुर्खियों में हैं। अब यहां मुंबई में दूल्हा-दुल्हन के स्वागत में रणवीर के घर पर तैयारी बेहद खास नजर आ रही है। इटली में हुई इस शादी के बाद मुंबई स्थित रणवीर कपूर का बंगला नई दुल्हन दीपिका के स्वागत के लिए पूरी तरह सज चुका है। घर के बाहर लाइटों की खूबसूरत सजावट की गई है। बता दें कि रणवीर सिंह का यह बंगला बांद्रा में मौजूद है। ऐसा लग रहा है कि नई बहू के स्वागत के लिए यह बंगला पूरी तरह से तैयार है।
रणवीर औ दीपिका ने 14 नवंबर को कोंकणी रिवाज से शादी की और 15 को सिंधी तरीके से शादी रचाई है। शादी की तस्वीरों का फैन्स को बड़ी हो बेसब्री से इंतज़ार था और बीती शाम उन्होंने अपनी दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की। तस्वीरों को लेकर दीवानगी का आलम कैसा था इसी से समझ लीजिए कि जैसे ही दीपिका के इंस्टाग्राम से ये तस्वीरें पोस्ट की गईं, उसके महज 2 घंटे के भीतर इन तस्वीरों को 26 लाख के करीब लाइक्स मिले और अब खबर बनने तक 51 लाख लाइक्स मिल चुके हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top