147 Views

शादी के बाद इटली से भारत कब लौटेंगे दीपिका-रणवीर

मुम्बई। बॉलिवुज के सबसे पॉप्युलर कपल में से एक रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फाइनली इटली के लेक कोमो में शादी हो गई। इस शादी की काफी दिनों से मीडिया में चर्चा चल रही थी। अब जल्द ही यह कपल भारत वापस लौटेगा और दीपिका स्वागत के लिए रणवीर सिंह का घर भी सज गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका और रणवीर 18 नवंबर को वापस भारत लौटेंगे। इसके बाद यह कपल दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु भी जाएगा। इसके बाद 21 नवंबर को होटल द लीला में इनका रिसेप्शन होगा। बाद में 28 नवंबर को मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में रिसेप्शन की एक और पार्टी दी जाएगी। वैसे हालिया रिपोर्ट की मानें तो यह कपल केवल फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के लिए 1 दिसंबर को एक और पार्टी रखने वाले हैं। यह पार्टी मुंबई में होगी। अगर यह खबर सच है तो लगता है इस कपल की शादी का सेलिब्रेशन जल्द खत्म होने नहीं जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top