117 Views

विराट कोहली ने की आईसीसी रैकिंग में टॉप १० में की वापसी

दुबर्ई,२७ अक्टूबर।भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ ८२ रनों की शानदार पारी खेली थी, जिसका सीधा फायदा उन्हें आईसीसी टी२० रैंकिंग में हुआ है। ३३ वर्षीय विराट कोहली टी२० बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष १० में शामिल हो गए। इस पारी के दम पर कोहली पांच पायदान की छलांग लगाकर नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं। विराट के ६३५ पॉइंट है। लिस्ट में पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (८४९ रेटिंग अंक) शीर्ष स्थान पर काबिज हैं जबकि न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे (८३१) तीन पायदान चढ़कर सूर्यकुमार यादव की जगह दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। कॉनवे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ५८ गेंदों पर नाबाद ९२ रन की पारी खेली थी जिससे न्यूजीलैंड ने मौजूदा चैंपियन को ८९ रन से हराया था। सूर्यकुमार के ८२८ रेटिंग अंक हैं और उन्हें एक पायदान का नुकसान हुआ है, जिसके बाद वो तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। उनके बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (७९९) और दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम (७६२) का नंबर आता है। भारत के कप्तान रोहित शर्मा रैंकिंग में १६वें और केएल राहुल १८वें पायदान पर है।
टी२० क्रिकेट में ११ हजार रन बनाने की उपलब्धि हासिल करने वाले विराट पहले भारतीय बल्लेबाज है। विराट के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा हैं। विश्व टी२० क्रिकेट में ११ हजार रन बनाने की सूची में विराट चौथे नंबर पर है। आईसीसी ने गेंदबाजी की रैंकिंग भी जारी की है, जिसमें अफगानी स्पिनर राशिद खान पहले स्थान पर और ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड दूसरे पर है। ऑलराउंडर रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ी हार्दिक पांड्या तीसरे स्थान पर आ गए है। उन्हें तीन स्थान का फायदा हुआ है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top