मुंबई। बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुकीं जैस्मिन भसीन का हालिया रिलीज गाना यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है। थोड़े ही समय में इसे मिलियंस में व्यूज मिल चुके हैं। जैस्मिन सोशल मीडिया पर सबसे एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं। वे कभी अपनी ग्लैमरस फोटो को लेकर इंटरनेट पर छाई रहती हैं तो कभी म्यूजिक वीडियो को लेकर फैंस के दिलों में अपनी जगह बना लेती हैं। हाल ही में उनका नया म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है जिसमें वे पंजाबी सिंगर गुरनजर चट्ठा के साथ नजर आ रही हैं।दोनों के ‘तैनू याद करां’ गाने को व्हाइट हिल यूट्यूब चैनल तले रिलीज किया गया है। इस गाने को रिलीज हुए कुछ ही समय हुआ है और अब तक इस वीडियो को 1 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस म्यूजिक वीडियो में जैस्मिन और गुरनजर चट्ठा की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है। ‘तैनू याद करां’ गाने में पंजाब के सरसों के खेत और पंजाबी म्यूजिक का धमाकेदार तड़का देखा जा सकता है। रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर छा गया है।
बता दें कि इससे पहले जैस्मीन भसीन का अली गोनी के साथ म्यूजिक वीडियो ‘तेरा सूट’ रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों ने बेहद प्यार किया था। इसके अलावा दोनों के म्यूजिक वीडियो ‘तू भी सताया जाएगा’ को तो दर्शकों ने ब्लॉकबस्टर बना दिया था। दोनों के इस हिट म्यूजिक वीडियो को 49 मिलियन से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं।
