135 Views

मैकडॉनल्ड्स पेप्सी समेत बड़ी कंपनियों ने भी लगाया प्रतिबंध

वॉशिंगटन,9 मार्च। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का 14वां दिन है। जिस प्रकार युद्ध बढ़ता जा रहा है, उसी प्रकार रूस पर भी आर्थिक पाबंदियां लगाई जा रही है। अमेरिका ने पहले ही रूसी तेल और गैस के सभी आयातों पर प्रतिबंध लगाया है। इसी क्रम में अमेरिका की बड़ी बड़ी कंपनियां जैसे मैकडॉनल्ड्स, पेप्सी, स्टारबक्स ने भी रूस में अपने संचालन पर रोक लगा दी है।
वही इसके जवाब में रूस के उप प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने पश्चिमी देशों को चैतावनी देते हुए कहा कि प्रतिबंधों के कारण पश्चिमी देशों को विनाशकारी परिणाम देखने को मिलेंगे। इसके बाद उन्होंने कहा कि तेल के प्रतिबंध से बाजारों में हाहाकार मचेगा और इससे अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के दामों में बहुत ज्यादा उछाल देखने को मिलेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top