166 Views

भारी मांग के कारण अरंडी वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली। हाजिर बाजार की मजबूत मांग के कारण मुख्यत: शुक्रवार को वायदा कारोबार में अरंडी की कीमत चार रुपये की तेजी के साथ 5,450 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई। बाजार सूत्रों ने वायदा कारोबार में अरंडी कीमतों में तेजी आने का श्रेय उत्पादक क्षेत्रों से कम आपूर्ति की वजह से सीमित स्टॉक रहने तथा पेन्ट, साबुन और लुब्रीकेन्ट उद्योगों की मांग बढ़ने को दिया। एनसीडीईएक्स में अरंडी के जनवरी 2019 में डिलीवरी वाले अनुबंध का दाम चार रुपये अथवा 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,450 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 1,46,305 लॉट के लिए कारोबार हुआ। इसी प्रकार अरंडी के फरवरी 2019 में डिलीवरी वाले अनुबंध का दाम दो रुपये अथवा 0.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,767 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 29,865 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top