मुंबई। भारत में कोरोना ने कहर बरपा रखा है। ऐसे में अब बॉलीवुड के सितारे भी मदद के लिए आगे आने लगे हैं। ये सितारे तमाम एनजीओ आदि के जरिए लोगों की मदद कर रहे हैं। अब इस लिस्ट में हॉलीवुड स्टार ह्यू जैकमैन भी शामिल हो गए हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में कोरोना वायरस से जारी लड़ाई में मदद के लिए एक फंडरेजर की शुरुआत करते हुए दुनियाभर के लोगों से डोनेट करने का आह्वान किया था। प्रियंका की अपील के बाद हॉलीवुड स्टार ह्यू जैकमैन भारत की मदद करने के सामने आए हैं। प्रियंका ने एक्टर के इस पोस्ट को अपने स्टेट्स पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने जैकमैन का दिल से आभार भी व्यक्त किया है। प्रियंका ने ह्यू और उनकी और उनकी पत्नी देबोर्रा-ली फर्नेस को धन्यवाद दिया है।
