चटगांव,१६ दिसंबर। भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चटग्राम में जारी है। आज मुकाबले का तीसरा दिन है। शुरुआती सत्र की बात को छोड़कर भारत ने मैच में शुरू से ही अपनी पकड़ बनाए रखी है। भारत ने पहले पारी में ४०४ रन बनाए थे। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम ने १५० रन पर सिमट गई। भारत ने दूसरी पारी २५८ रन बनाकर घोषित कर दी है। अब बांग्लादेश के सामने ५१३ रनों का विशाल लक्ष्य है। वहीं, भारत को जीत के लिए २ दिन में मात्र १० विकेट की जरूरत है।
इसके पहले चेतेश्वर पुजारा ने अपने टेस्ट करियर का १९वां शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने १३० गेंदों में १०२ रन की बेहतरीन पारी खेली। इस पारी में उन्होंने १३ चौके लगाए। पुजारा का शतक होने के साथ ही कप्तान राहुल ने भारत की पारी घोषित कर दी।



