109 Views

बॉलीवुड के सबसे ग़रीब अभिनेता हैं कार्तिक आर्यन, फैन से रोया दुखड़ा

मुंबई,४ मई। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया २ में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म जल्द रिलीज़ होने वाली है। ऐसे में वह फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में कई शहरों की यात्रा कर रहे हैं। कुछ समय पहले फिल्म के एक गाने के लॉन्च के लिए वह चंडीगढ़ गए थे। इस ट्रिप का वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में उनके साथ कोई लेडी दिख रही है। इस वीडियो पर एक फॉलोअर ने कमेंट किया है कि कार्तिक बिज़नेस क्लास में सफर क्यों नहीं करते? इस पर उन्होंने मज़ेदार जवाब दिया है।
दरअसल कार्तिक आर्यन इंस्टाग्राम पर अक्सर अपने फैन्स को जवाब देते रहते हैं। और हमेशा उनके जवाब मज़ेदार होते हैं जिनकी हेडलाइन्स भी बन जाती हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में हुआ। जी दरअसल कार्तिक ने एक वीडियो शेयर किया है और इस वीडियो में वह फ्लाइट में दिख रहे हैं। वह फोन पर अपने शेड्यूल्स देखते हैं और भीड़ से बात करते दिखते हैं। वह पूछते हैं कि क्या उनकी आगामी फिल्म हिट होगी? इसी के साथ में वह सेल्फी भी लेते हैं। कार्तिक के इस वीडियो पर लोगों ने कई सारे कमेंट्स किए हैं और इसी बीच एक यूज़र ने लिखा है, कार्तिक आर्यन बिजनस क्लास में सफर क्यों नहीं करते?
इस पर कार्तिक ने जवाब दिया है, टिकट महंगी थी। अब कार्तिक का यह ज़वाब चर्चा का विषय बन चुका है और कार्तिक के इस कमेंट पर लोग उन्हें क्यूट और डाउन टु अर्थ बता रहे हैं। आपको पता हो कार्तिक आर्यन इस वक्त अपनी फिल्म भूल भुलैया २ के लिए प्रमोशन में बिज़ी हैं। इस फ़िल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी और तब्बू भी दिखाई देने वाले हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top