नई दिल्ली, 31 जुलाई। बिग बॉस के अगला सीजन जल्द शुरू होने जा रहा है। ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट सिलेक्ट पर सरगर्मी तेज हो गई है। शो 8 अगस्त को लॉन्च होने जा रहा है। कुछ दिन पहले घर के अंदर की तस्वीरें भी सामने आई थी। अब पहली कंटेस्टेंट के नाम फाइनल हो गया है। इसमें गायिका नेहा भसीन को पहली कंटेस्टेंट बताया जा रहा है, इस नाम पर वूट ने भी मुहर लगा दी है। शो के होस्ट के रूप में करण जौहर होंगे, इसकी पुष्टि भी कर दी है। कंटेस्टेंट का नाम वूट सिलेक्ट पर एक वीडियो के साथ बताया गया। बिग बॉस ओटीटी के पहले सीज़न की पहली कंटेस्टेंट सिंगर नेहा भसीन हैं। वूट सिलेक्ट पर नेहा का इंट्रोडक्शन एक वीडियो के साथ किया गया, जिसमें वो बाजरे दा सिट्टा गाना गाते हुए घर में आती हैं। उधर इस संबंध में नेहा भी सीजन शुरू होने का इंतजार कर रही हैं और उन्होंने कहा कि आप तैयार हो जाएं मेरी आवाज सुनने के लिए।



