मुंबई,०१ नवंबर। बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गयी है। बांग्लादेश दौरे में भारतीय टीम ३ वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगी।
बीसीसीआई ने सोमवार को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए १६ सदस्यीय टीम की घोषणा करते हुए रोहित शर्मा को भारतीय टीम का कप्तान बरकरार रखा गया है। केएल राहुल टीम के उप कप्तान होंगे। विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा भी टीम में बने हुए हैं।
बीसीसीआई ने बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के अलावा न्यूजीलैंड दौरे के लिए भी टीम की घोषणा की है।
भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे और टी२० सीरीज खेलेगी। वनडे टीम की कमान शिखर धवन को दी गई है। वहीं, टी२० टीम की कप्तानी हार्दिक पंड्या संभालेंगे।



