लॉस एंजेलिस,३ मई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों विदेश में हैं लेकिन फिर भी वह आए दिन किसी-न-किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। अपने अंदाज के लिए एक्ट्रेस को हर बार लोगों की तरफ से सराहना ही मिलती है। आप सभी जानते ही होंगे उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर न केवल बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी नाम कमाया है और आज उन्हें हर कोई पसंद करता है। हालांकि इस समय प्रियंका ट्रोल हो रही हैं। दरअसल उन्हें उनकी एक हरकत के लिए ट्रोल किया जा रहा है।
हाल ही में एक्ट्रेस ने भारत का मज़ाक बनाने वाले वीरदास की तारीफ़ की है, इसके कारण अब लोग उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं। आप सभी को बता दें कि एक्ट्रेस ने वीरदास संग ली गई तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। वहीं इसके साथ ही उन्होंने स्टेज पर परफॉर्म करते हुए वीरदास की एक छोटी-सी वीडियो क्लिप भी शेयर की है।
हालांकि वीर दास की तारीफ़ करने पर प्रियंका जमकर ट्रोल हो रहीं हैं। आपको बता दें कि वीर दास ने अमेरिका में जॉन एफ कैनेडी सेंटर में आयोजित हुए एक शो में देश के दो हिस्सों के बारे में बताया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि मैं उस भारत से आता हूं, जहां हम दिन में तो महिलाओं को पूजते हैं और रात में उनके साथ दुष्कर्म करते हैं। इसी के साथ उन्होंने टू इंडियाज पर बहुत कुछ कहा था जिसके कारण वह ट्रोल हुए थे।



