111 Views

पिता शत्रुघ्न पर लगे आरोपों से भड़के बेटे, कहा- झूठा और घटिया

मुंबई,७ मई। बिग बॉस फेम एक्ट्रेस पूजा मिश्रा काफी समय से चर्चाओं में नहीं थीं लेकिन अब इन दिनों वह एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं।हाल ही में पूजा मिश्रा ने एक इंटरव्यू के दौरान वेटरन एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बीते दिनों एक इंटरव्यू  के दौरान आरोप लगाते हुए  उन्होंने कहा कि, शत्रुघ्न सिन्हा और उनके परिवार ने उनके साथ सेक्स स्कैम शुरू किया। इसी के साथ पूजा मिश्रा ने कहा, इस परिवार ने उनका करियर और जिंदगी को बर्बाद कर दिया।

इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि, उनकी वर्जनिटी बेचकर सोनाक्षी सिन्हा को स्टार बनाया गया।

अब इन सभी के बीच शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा ने जवाब देते हुए पूजा मिश्रा के सभी आरोपों को खारिज किया है। लव सिन्हा ने पूजा मिश्रा के आरोपों को नकारते हुए कहा कि, वह अनस्टेबल हैं। आप देख सकते हैं लव सिन्हा ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है, उस महिला को प्रोफेशनल मदद की जरूरत है। मेरी फैमिली के खिलाफ इस तरह के आरोप लगाने से साबित होता है कि वो अनस्टेबल है। मैं आमतौर पर इस तरह के कचरे का जवाब देने में इंटरनेट पर अपना समय बर्बाद नहीं करता हूं। लेकिन मुझे लगता है कि इस स्टोरी को अप्रूव करने वाले गै़र-जिम्मेदार एडिटर को ये महसूस होना चाहिए कि ऐसे अपमानजनक आर्टिकल्स के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है जो बिल्कुल झूठा और घटिया है।

पूजा मिश्रा ने इंटरव्यू में आरोप लगाते हुए कहा था कि, उनके पिता और शत्रुघ्न सिन्हा की अच्छी दोस्ती थी। उनके पिता से शत्रुघ्न सिन्हा और उनके दोस्तों ने तमाम फायदे लिए। शत्रुघ्न सिन्हा ने उनके पिता को उनके बॉलीवुड में जाने से रोकने के लिए खूब भड़काया। शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा ने अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा के करियर को बनाने के लिए उनके करियर को दांव पर लगाया। शत्रुघ्न सिन्हा का परिवार उनके ऊपर काला जादू करता था ताकि वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में न पहुंच पाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top