155 Views

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट ड्रा

कराची, ३१ दिसंबर। रनों से भरपूर कराची की नेशनल स्टेडियम की पिच पर गेंदबाजों के लाख पसीना बहाने के बावजूद पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच हार जीत के फैसले के बिना समाप्त हो गया।
मैच के पांचवें और आखिरी दिन पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमामउल हक (९६) की पारी दर्शकों के आकर्षण का केन्द्र रही हालांकि वह करियर के चौथे टेस्ट शतक से मात्र चार कदम दूर रह कर इश सोढी का शिकार बने। इसके अलावा सरफराज अहमद (५३) और सउद शकील (५५) ने पाकिस्तान को सुरक्षित स्कोर तक ले जाने में महती योगदान दिया।
पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में ४३८ रन बनाये थे जिसके जवाब मे न्यूजीलैंड ने नौ विकेट पर ६११ रन बना कर पारी समाप्ति की घोषणा कर दी थी। बाद में पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी आठ विकेट पर ३११ रन बना कर घोषित की। खेल खत्म होने के समय तक न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर ६१ रन बना लिये थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top