153 Views

पहले टी२० में आस्ट्रेलिया ने भारत को नौ विकेट से हराया

मुबंई ,११ दिसंबर। ताहिला मैकग्राथ (४०) और बेथ मूनी (८९) के बीच शतकीय साझेदारी की मदद से आस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की टी२० सीरीज के पहले मुकाबले में भारत के खिलाफ नौ विकेट से आसान जीत दर्ज की।
डा डीवाई पाटिल स्पोर्टस अकादमी मैदान पर भारत ने पहले खेलते हुये निर्धारित २० ओवर में पांच विकेट पर १७२ रन बनाये जिसके जवाब में आस्ट्रेलिया ने विजय लक्ष्य १८.१ ओवर में हासिल कर लिया। भारत के साधारण गेंदबाजी आक्रमण ने आस्ट्रेलिया की बल्लेबाजों को तनिक भी परेशान नहीं किया। मूनी ने अपनी अर्धशतकीय पारी में १५६ के स्ट्राइक रेट से १६ चौके लगाये जबकि दूसरे छोर पर मैकग्राथ ने २९ गेंदों में चार चौके और एक छक्का जमा कर जीत को और आसान कर दिया। आस्ट्रेलिया का एकमात्र विकेट देविका वैद्य को मिला।
इससे पहले भारत की ओर से शैफाली वर्मा ने आक्रामक ढंग से पारी की शुरूआत की और मात्र दस गेंदों की पारी में दो चौके और दो छक्के की सहायता से २१ रन ठोक दिये। हालांकि नियमित अंतराल में विकेट गिरने से भारत की रन गति तेज रफ्तार नहीं पकड़ सकी और एक समय भारत के पांच विकेट १३२ रन पर गिर चुके थे मगर आखिरी १९ गेंदों पर देविका वैद्य (२५ नाबाद) और दीप्ति शर्मा (३६ नाबाद ) की जोड़ी ने ४० रन जोड़ कर लक्ष्य को चुनौती पूर्ण बनाने की भरसक कोशिश की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top