142 Views

पति और दोस्तों के साथ बिपाशा ने मनाई अपनी शादी की छठी सालगिरह

मुंबई,३ मई। विवाह का बंधन सबसे पवित्र बंधनों में से एक कहा जाता है। अगर पति पत्नी के सोच, विचार और कदम सबकुछ मिल जाए तो दोनों को जिंदगी जीने का स्वाद और भी बढ़ जाता है। पति करण सिंह ग्रोवर संग ऐसी लाइफ जीते बिपाशा बसु को ३० अप्रैल को पूरे ६ वर्ष हो चुके हैं और कपल एक दूसरे के साथ बहुत खुश है। ६वीं सालगिरह पर बिपाशा-करण ने दोस्तों संग देर रात खूब पार्टी की और इस अवसर पर अभिनेत्री अपने विवाह का खूबसूरत वीडियो साझा कर पति के लिए खास पोस्ट लिखा। अभिनेत्री द्वारा शेयर किए गए ये दोनों वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल होने लग गया है।
वीडियो मैं दोनों ने एक दूसरे के प्रति प्रेम और समर्पण का इजहार किया है।
जिसके साथ सेलिब्रेशन वीडियो में दिखाई दे रहा है कि देर रात कपल ने किस तरह दोस्तों संग धमाल मचा दिया है। करण-बिपाशा ने खूबसूरत केक काट अपनी सालगिरह मनाई है। फैंस कपल के इन वीडियोज को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर उन्हें सालगिरह के लिए बधाइयां भी दे रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top