122 Views

न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में पहुंची पाकिस्तान

मेलबर्न,०९ नवंबर। टी२० विश्व कप २०२२ के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। पाकिस्तान की टीम १३ साल बाद टी२० विश्व कप के फाइनल में पहुंची है।
इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर १५२ रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान ने पांच गेंद शेष रहते तीन विकेट खोकर १५३ रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अब फाइनल में पाकिस्तान का सामना भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले सेमीफाइनल मैच के विजेता से होगा।
न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप १ में ५ में से ३ मुकाबले जीतने में सफल हुई थी और टीम ने नंबर एक के तौर पर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। कीवी टीम का एक मुकाबला बेनतीजा रहा था।
वहीं, पाकिस्तान की टीम ने भी ५ में से ३ मुकाबले ग्रुप २ में जीते थे, लेकिन दो मैचों में टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा था।
पाकिस्तान की इस जीत के साथ ही फाइनल में भारत और पाकिस्तान के सामने होने के चांस बढ़ गए हैं। क्रिकेट प्रेमियों को एक बार फिर दोनों टीमों के बीच महा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top