154 Views

नीदरलैंड्स को हराकर शीर्ष पर पहुंची भारतीय टीम

मेलबर्न,२७ अक्टूबर। भारत ने सुपर-१२ राउंड के अपने दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड को ५६ रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने २० ओवर में दो विकेट गंवाकर १७९ रन बनाए। रोहित शर्मा ने ५३ रन की पारी खेली। वहीं, विराट कोहली ४४ गेंदों में ६२ रन और सूर्यकुमार यादव २५ गेंदों में नाबाद ५१ रन बनाए।
जवाब में नीदरलैंड की टीम २० ओवर में नौ विकेट गंवाकर १२३ रन ही बना सकी। नीदरलैंड की ओर से टिम प्रिंगल ने सबसे ज्यादा २० रन बनाए।
भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, मोहम्मद शमी को एक विकेट मिला।
इस जीत के साथ ही भारतीय टीम सुपर-१२ राउंड के ग्रुप-२ में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है। भारत के दो मैचों में दो जीत के साथ चार अंक हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम तीन अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। बांग्लादेश की टीम दो अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। भारत का अगला मुकाबला अब ३० अक्तूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पर्थ में होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top