166 Views

निक ने हाथ पर मेहंदी से लिखा प्रियंका का नाम?

मुम्बई। शनिवार की शाम बॉलिवुड घराने में दो बड़े फंक्शन्स हुए। एक ओर दीपिका और रणवीर के रिसेप्शन से सितारों की तस्वीरें सामने आईं वहीं, जोधपुर के उम्मेद भवन में प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी की रस्म हुई। प्रियंका चोपड़ा काफी खुश और खूबसूरत दिखाई दीं। उनके होने वाले पति निक जोनस भी इस भारतीय रस्म को खूब एंजॉय करते दिखे। प्रियंका चोपड़ा में अपने हाथों में हल्की मेहंदी ही लगाई। वहीं निक ने भी यह रस्म पूरी की। प्रियंका की तरह निक ने भी अपनी हथेली पर मेहंदी रचाई। निक के हाथों पर मेहंदी से जो लिखा गया वह बेहद दिलचस्प और प्यारा था। निक के हाथों में लिखा गया, ‘ओम प्रियंकाय नम:’ लिखा दिख रहा है।
बता दें कि जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में प्रियंका और निक की शादी का जश्न चल रहा है। दोनों ने लंबी डेटिंग के बाद इस साल अगस्त में सगाई की थी। दोनों जोधपुर में भारतीय और क्रिश्चन रीति-रिवाजों से शादी कर रहे हैं। शादी के लिए निक का पूरा परिवार भारत आया हुआ है। सोचने वाली बात यह है कि निक को ऐसा लिखने का आइडिया किसने दिया होगा? या फिर यह खुद प्रियंका की शरारत थी? बता दें कि क्रिश्चन रीति से दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं। अब फैन्स को इनकी हिंदू रीति से शादी की तस्वीरों का इंतजार है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top