127 Views

दो दिन में खत्म हुआ गाबा टेस्ट, ऑस्ट्रेलिया जीती

ब्रिस्बेन ,१९ दिसंबर। कप्तान पैट कमिंस (सात विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के अविश्वसनीय प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से मात दी।
गेंदबाजों के लिये मददगार पिच पर दक्षिण अफ्रीका ९९ रन पर ऑलआउट हो गयी और ऑस्ट्रेलिया के सामने ३४ रन का लक्ष्य रखा। ऑस्ट्रेलिया ने यह लक्ष्य दूसरे दिन चार विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।
मैच के पहले दिन १५ विकेट गिरने के बाद दूसरे दिन भी कुल १९ विकेट गिरे। ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत में पहली पारी को १४५ रन से आगे बढ़ाते हुए ७३ रन और जोड़े। ट्राविस हेड ने कंगारुओं के लिये सर्वाधिक ९२ रन बनाये। हेड ने ९६ गेंदों की अपनी पारी में १३ चौके और एक छक्का जड़ा। इसके अलावा कैमरून ग्रीन ने १८, एलेक्स कैरी ने २२ जबकि मिचेल स्टार्क ने १४ रन बनाये और ऑस्ट्रेलिया २१८ रन पर ऑलआउट हो गयी।
पहली पारी में ६६ रन से पिछडऩे के बाद दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में हथियार डाल दिये और पूरी टीम सिर्फ ९९ रन पर सिमट गयी। खाया ज़ोन्डो ने ८५ गेंदों पर छह चौकों के साथ ३६ रन की पारी खेली लेकिन उन्हें किसी का साथ नहीं मिला। कमिंस ने दूसरी पारी में पांच विकेट लिये। स्टार्क और बोलैंड को दो-दो विकेट मिले जबकि नेथन लायन को एक सफलता हासिल हुई।
ऑस्ट्रेलिया के लिये हालांकि ३४ रन का लक्ष्य भी आसान नहीं रहा और उन्होंने इस तक पहुंचने से पहले चार विकेट गंवा दिये। उस्मान ख्वाजा (दो), डेविड वॉर्नर (तीन) और स्टीव स्मिथ (छह) दहाई का आंकड़ा छुए बिना पवेलियन लौट गये जबकि हेड ने शून्य रन बनाये। मार्नस लाबुशेन ने पांच रन बनाकर नाबाद रहे जबकि ऑस्ट्रेलिया ने १९ अतिरिक्त रनों की बदौलत लक्ष्य हासिल कर लिया।
ऑस्ट्रेलिया ने इस जीत से तीन मैचों की सीरीज में १-० की बढ़त बना ली है। श्रृंखला का दूसरा मैच २६ दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जायेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top