नई दिल्ली ,२८ मई । ड्रग्स केस में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खा़न के बेटे आर्यन खा़न को एनसीबी ने क्लीन चिट दे दी है। आर्यन खान के अलावा ५ और लोगों को क्लीन चिट दी गई है और उनका नाम एनसीबी की चार्जशीट में दाखिल नहीं है। आर्यन ख़ान समेत कुल २० लोगों को इस मामले में बीते साल गिरफ़्तार किया गया था। इस केस में आर्यन ख़ान को मुंबई की आर्थर रोड जेल में २२ दिन गुजारने पड़े थे। एनसीबी की पहली टीम ने आर्यन के पास ड्रग्स पाए जाने के भी आरोप लगाए थे, लेकिन नई बनी एसआईटी ने इन आरोपों को गल़त पाया है। एजेंसी ने कोर्ट में दी अपनी रिपोर्ट में कहा कि आर्यन खा़न के खि़लाफ पर्याप्त सबूत नहीं मिले हैं। इसलिए ड्रग्स केस में उन्हें क्लीन चिट दी जाती है।



