134 Views

डॉलर के मुकाबले रुपये में तीन पैसे की बढ़त

मुंबई ,२८ मई । आयातकों और बैंकरों की बिकवाली तथा शेयर बाजार में जारी तेजी से समर्थन पाकर आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया तीन पैसे की बढ़त लेकर ७७.५८ रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

पिछले कारोबारी दिवस रुपया छह पैसे टूटकर ७७.६१ रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।

शुरुआती कारोबार में रुपया एक पैसे बढ़कर ७७.६० रुपये प्रति डॉलर पर खुला और कारोबार के दौरान लिवाली के दबाव में ७७.६७ रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। हालांकि बिकवाली होने से यह ७७.५७ रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर भी रहा। अंत में पिछले सत्र के ७७.६१ रुपये प्रति डॉलर की तुलना में तीन पैसे मजबूत होकर ७७.५८ रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top