138 Views

जेम के माध्यम से रक्षा मंत्रालय की खरीद १५,००० करोड़ रुपये से अधिक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंची

नई दिल्ली ,१ मई। रक्षा मंत्रालय की ओर से वित्तीय वर्ष २०२१-२२ के लिए सरकारी ई-मार्केट (जेम) पोर्टल के माध्यम से खरीद के आदेश १५,०४७.९८ करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए हैं। इसमें पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में २५० फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। अगस्त, २०१६ में जेम की शुरुआत पुरानी निविदा प्रक्रिया में सुधार करने और डिजिटलीकरण के माध्यम से सरकारी खरीद में अधिक ईमानदारी व पारदर्शिता लाने के लिए की गई थी। जेम को शुरू किए जाने के बाद बहुत ही कम समय में रक्षा मंत्रालय ने डिजिटल अभियान को अपनाया है और पूरी दृढ़ता के साथ इस रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। जमीनी स्तर पर कई चुनौतियों के बावजूद इसके परिणाम चौंकाने वाले रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top