वॉशिंगटन,3 जुलाई। जून का महीना रोजगार के लिहाज से अमेरिकंस के लिए अच्छा रहा। इस महीने नौकरियों में बढ़ोतरी देखी गई। इससे उम्मीद लगाई जा सकती है कि जल्द श्रमिकों की कमी समाप्त हो जाएगी।
शुक्रवार को देश के श्रम विभाग ने रोजगार रिपोर्ट के आधार पर बताया कि पिछले महीने एक लाख पच्चास हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिला। जिसने दूसरी तिमाही में अर्थव्यवस्था को मजबूत गति दी है। वैक्सीनेशन के बाद बाजार खुलने के चलते ये तेजी देखी गई है। मई में 5 लाख 83 हजार नौकरियां बढ़ने के बाद इस महीने पेरोल में 8 लाख 50 हजार नौकरियों की वृद्धि हुई। इसने फरवरी 2020 में 68 लाख नौकरियों को अपने टॉप से नीचे छोड़ दिया। एक सर्वे में इकोनॉमिस्ट ने पेरोल को सात लाख नौकरियों के आंकड़े से आगे बढ़ने का अनुमान लगाया था। अभी रिकॉर्ड 93 लाख रोजगार के मौके हैं।
वहीं, हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री ने 3लाख 43हजार नौकरियों के लिए दरवाजे खोले हैं। जो जून में रोजगार बेनेफिट का 40 फीसदी था। वहीं, राज्य और स्थानीय सरकारी शिक्षा द्वारा संचालित सरकारी रोजगार में एक लाख अट्ठासी हजार नौकरियों की वृद्धि हुई। वहीं मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में मामूली पंद्रह हजार नौकरियों की वृद्धि हुई है। इस वक्त फैक्ट्रीज बड़े पैमाने पर श्रमिकों की कमी के साथ कच्चे माल की कमी से जूझ रहे हैं। जिसके चलते वो उत्पादन में कटौती करने के लिए मजबूर हैं।
इस दौरान महामारी से संबंधित रिटायरमेंट के साथ-साथ करियर में भी बदलाव हुए हैं। अर्थशास्त्री आम तौर पर उम्मीद करते हैं कि श्रम आपूर्ति में गिरावट में कमी आएगी, क्योंकि स्कूल फिर से खुलेंगे और सरकार द्वारा फंडेड बेरोजगारी लाभ समाप्त हो जाएगा।
