मेलबर्न,२८ अक्टूबर। टी२० विश्व कप में उलटफेर का दौर जारी है। जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को हरा दिया है। जिम्बाब्वे ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने १३१ रन का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम आठ विकेट खोकर १२९ रन ही बना पाई और एक रन से यह मैच हार गई। भारत के बाद ज़िम्बाब्वे से मिली इस हार के साथ ही पाकिस्तान की टीम पर सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने का खतरा बन गया है।
पाकिस्तान को आगे दक्षिण अफ़्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स से मुक़ाबले खेलने हैं।
गौरतलब है कि पाकिस्तान विश्व कप २०२२ के अपने पहले मैच में भारत से ४ विकेट से हारा था। कुल मिलाकर अभी तक टी-२० विश्व कप २०२२ में यह पांचवां उलटफेर है। इससे पहले वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और श्रीलंका की टीम भी उलटफेर का शिकार हो चुकी हैं।



