147 Views

जर्मनी ने नॉर्ड स्ट्रीम-2 गैस पाइपलाइन पर लगाई रोक

बर्लिन,23 फरवरी। रूस और यूक्रेन के बीच तनाव को देखकर अमेरिका के बाद जर्मनी ने भी एक बहुत बड़ा ऐलान किया है जिसके बाद रूस को झटका लग सकता है। जर्मनी के चांसलर औलाफ सोल्ज ने नॉर्ड स्ट्रीम-2 गैस पाइपलाइन पर रोक लगाने का ऐलान किया है। यह गैस पाइपलाइन बाल्टिक सागर से होते हुए रूस के साइबेरिया से जर्मनी तक जाती है जिसकी कीमत लगभग 11 अरब बताई जा रही है। आप इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि यह गैस  पाइप लाइन रूस के लिए बहुत अहम थी क्योंकि रूस इसकी सप्लाई जर्मनी तक दोगुना करने वाला था जो कि रूस की आर्थिक स्थिति को भी दुगना कर सकता था। जर्मनी के इस ऐलान से रूस को बहुत बड़ा झटका लगने वाला है।
बता दें कि नॉर्ड स्ट्रीम-2 गैस एक प्राकृतिक गैस है जो कि बाल्टिक सागर से होते हुए रूस से जर्मनी तक जाती है। इससे पहले नॉर्ड स्ट्रीम-1 की शुरुआत साल 2011 में हुई थी और नॉर्ड स्ट्रीम 2 का निर्माण साल 2018 में शुरू हुआ और साल 2021 में इसका पूरा निर्माण हो गया था। हालांकि लाइसेंस को मंजूरी न मिलने के कारण इसकी शुरुआत नहीं हो सकी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top