166 Views

किल बिल का रीमेक नहीं है कृति की अपकमिंग मूवी, अभिनेत्री ने किया बड़ा खुलासा

मुंबई, २७ मई। बॉलीवुड इंडस्ट्री की टैलेंटेड और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक कृति सेनॉन इस वक़्त कई प्रोजेक्ट्स पर कार्य कर रही हैं। इस प्रोजेक्ट्स में से एक मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप की आने वाली रिवेंज ड्रामा भी है। बीते कई दिनों से खबरें आ रही थी कि कृति सेनॉन की ये मूवी किल बिल का रीमेक है। हालांकि अब कृति सेनॉन ने एक साक्षत्कार के दौरान खुद ये बात कन्फर्म करते हुए बोला है कि ये फिल्म एकदम अलग और नई दिखाई दे रही है।
कृति सेनॉन ने बोला है कि अनुराग कश्यप कभी भी रीमेक्स नहीं बनाते हैं। कृति ने आगे बात करते हुए बोला है कि ये फिल्म रिवेंज एक्शन मूवी है। उन्होंने अपने फैंस को यह भी भरोसा दिलाया कि फिल्म की स्क्रिप्ट एकदम अलग होने वाली है। एक्ट्रेस के अनुसार अनुराग वह है जो अपनी खुद की एक नई दुनिया बनाना पसंद करते हैं और उनकी दुनिया का भाग बनने और उनके निर्देशन में बन रही मूवी के लिए बेहद उत्साहित हूं। कृति ने बोला है कि ये अनुराग द्वारा बनाई गई किसी भी फिल्म से एकदम अलग और नई होने वाली है।
कृति सेनॉन इन दिनों टाइगर श्रॉफ की आने वाली मूवी गणपत: पार्ट वन की शूटिंग में बिजी है। इस मूवी की शूटिंग पूरी करने के उपरांत वो जल्द ही अनुराग के डायरेक्शन में बन रही मूवी पर काम शुरू करने वाली है। इस दोनों मूवीज के साथ कृति सेनॉन जल्द ही प्रभास की मूवी आदिपुरुष और वरुण धवन की भेडिय़ा में भी नजऱ आने वाली है। कृति सेनॉन की इन सभी मूवी को देखने के लिए दर्शक भी बड़े बेताब हैं। कृति सेनॉन की आखिरी बार अक्षय कुमार की मूवी बच्चन पांडे में नजर आई थीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top