मुंबई,७ मई। बॉलीवुड मूवी धाकड़ का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। ट्रेलर में बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल के नए लुक को देख लोगों को बीच एक जबरदस्त क्रेज़ बढ़ता ही जा रहा है। मूवी धाकड़ में वे रुद्रवीर के रूप में दिखाई देने वाले हैं जो ज़बरदस्त और एडवेंचरस एक्शन करते हुए नजऱ आ रहे है। हालाकि यह मूवी वुमन सेंट्रिक एक्शन थ्रिलर मूवी है जिसे कंगना रनौत हेडलाइन करते हुए दिखाई दे रही हैं। वहीं, अर्जुन एक ऐसे विलेन बने हैं जो डेंजरस, डेडली होने के साथ साथ कूल भी हैं।
जयपुर के राम मंदिर में शीज़ ऑन फायर के गाने के लॉन्च के बीच, अर्जुन ने कहा है कि कैसे धाकड़ जैसी मूवी उनकी मां को एक श्रद्धांजलि हैं, जिन्होंने अकेले ही उन्हें पालपोस कर एक ऐसा आदमी बनाया जो वह आज हैं। अपनी बात को जारी रखते हुए अर्जुन ने कहा, बतौर सिंगल पैरेंट मेरी मोम ने मुझे बड़ा किया है, इसलिए जब भी कोई वुमन सेंट्रिक मूवी का ऑफर मुझे आता है मैं उसे तुरंत हां बोल देता हूं। यह मेरा एक तरीका है मेरी मां को श्रद्धांजलि देने का, क्योंकि मुझे पता है कि वे कितनी शक्तिशाली थीं।



