बर्मिंघम, ०८ अगस्त। ऑस्ट्रेलिया ने राष्ट्रमंडल खेल २०२२ में रविवार को बेथ मूनी (६१) और ऐथले गार्डनर (तीन विकेट) के महत्वपूर्ण योगदानों की बदौलत महिला क्रिकेट फाइनल में भारत को नौ रन से मात देकर स्वर्ण पदक हासिल किया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने २० ओवर में १६२ रन का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में भारत १५२ रन पर ऑल आउट हो गयी। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार महिला क्रिकेट को शामिल किया गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने ऐतिहासिक स्वर्ण पदक हासिल किया है।
