168 Views

इंग्लैंड ने भारत को १० विकेट से हराया

एडिलेड,१० नवंबर। टी२० विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच आज एडिलेड में खेला गया। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
भारत ने २० ओवर में छह विकेट पर १६८ रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने १६ ओवर में बिना विकेट गंवाए १७० रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही भारत का विश्व कप जीतने का सपना टूट गया है तथा अब १३ तारीख को होने वाले फाइनल में इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान का सामना करेगी।
ग्रुप चरण में शीर्ष रहने वाली भारतीय टीम का कोई दांव आज नहीं चल सका। बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने भी निराश किया। मोहम्मद शमी से लेकर अर्शदीप सिंह तक सभी नाकाम रहे और हेल्स तथा बटलर ने भारत-पाकिस्तान फाइनल की संभावनायें ध्वस्त कर दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top