दुबई,०५ नवंबर। जिम्बाब्वे क्रिकेट के अध्यक्ष तवेंगवा मुकुहलानी अगले सप्ताह मेलबर्न में होने वाले आईसीसी चेयरमैन पद के चुनावों में ग्रेग बार्कले को चुनौती देने पर विचार कर रहे हैं। मुकुहलानी लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के बोर्ड में शामिल हैं।
आईसीसी के बोर्ड में कुल १६ सदस्य मतदाता हैं। इनमें १२ सदस्य पूर्णकालिक देशों के हैं जबकि एक स्वतंत्र निदेशक और तीन एसोसिएट देशों के सदस्य शामिल हैं।
आपको बता दें कि नए नियमों के अनुसार आईसीसी के नए चेयरमैन का फैसला करने के लिए पिछली बार की तरह दो तिहाई नहीं बल्कि साधारण बहुमत की जरूरत होगी।



