174 Views

अश्विन का अर्धशतक, भारत की पहली पारी ४०४ रन पर सिमटी

चटगांव, १५ दिसंबर। रविचंद्रन अश्विन की अगुवाई में भारत के निचले क्रम के बल्लेबाजों ने डटकर खेलते हुए बांग्लादेश के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन भारत की पहली पारी में ४०४ रन बनाए। छह विकेट पर २७८ रन से आगे खेलते हुए भारत ने श्रेयस अय्यर (८६) का विकेट आठवें ओवर में गंवा दिया, जिन्हें इबादत हुसैन ने बोल्ड किया। अय्यर एक बार फिर शतक से वंचित रह गए और कल के स्कोर में चार रन ही जोड़ पाये। उन्होंने १९२ गेंद की अपनी पारी में दस चौके लगाये। अय्यर ने पहला टेस्ट शतक पिछले साल नवंबर में अपने पदार्पण मैच में लगाया था और तभी से वह दूसरे शतक का इंतजार कर रहे हैं। अय्यर के जाने के बाद कुलदीप और अश्विन ने समझबूझ के साथ बल्लेबाजी की। अश्विन ५८ और कुलदीप ने ४० रन बनाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top