171 Views

अभिनय छोड़ चक्की पीसते दिखीं ये अदाकारा, तस्वीरें वायरल

मुंबई,३ मई। बॉलीवुड में दंगल गर्ल के तौर पर जानी जाने वाली फातिमा सना शेख अक्सर अपनी पर्सनल प्रोफेशनल लाइफ के चलते चर्चा में रहती हैं। इन दिनों अभिनेत्री का नाम आमिर खान संग जुड़ा है और दोनों की शादी की चर्चा होती रहती हैं। अब तक कई बार उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो चुकीं हैं। अब इन सभी के बीच एक और तस्वीर चर्चाओं में है।
इस तस्वीर में एक्ट्रेस बिल्कुल देहाती महिला की तरह दिख रही हैं। ये तस्वीरें फातिमा के इंस्टाग्राम अकाउंट से वायरल हुई हैं। इनमे एक्ट्रेस को साड़ी में देखा जा सकता है और इस दौरान वो जमीन पर बैठकर चक्की में कुछ पीसते नजऱ आ रही हैं। आसपास बांस से बनी चीजें और पुराने ज़माने के दरवाजे दिख रहे हैं। वहीँ दूसरी तस्वीर ब्लैक-एंड-व्हाइट है और तीसरी तस्वीर में फातिमा गाड़ी में हर्षवर्धन कपूर के साथ बैठी दिख रही हैं। इसमें उनके सामने एक बड़ा सा कैमरा लगा हुआ है। आपको बता दें कि उनकी ये तस्वीरें फिल्म थार से सामने आयी हैं, जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रही हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top