नयी दिल्ली ,०९ मई । घर पर स्वास्थ्य जांच की सेवायें देने वाली कंपनी हेल्थियंस ने ‘हर जन स्वस्थ’ के लक्ष्य के साथ हेल्थ ऑन व्हील्स की लॉन्चिंग का ऐलान किया है।
कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि इससे लाखों भारतीयों के लिए स्वास्थ्य जांच कराना आसान होगा। साथ ही समाज की तरफ से आभार जताते हुए हेल्थियंस ने गुरुग्राम की महिला पुलिसकर्मियों के लिए फ्री ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग कैंप स्थापित करने की घोषणा भी की है।



