141 Views

सामने आया राम सेतु का नया पोस्टर, २५ अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म

मुंबई,१० अक्टूबर। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म राम सेतु को लेकर खूब चर्चाओं में बने हुए है। इसी दौरान उनकी मूवी का नया पोस्टर सामने आ गया है। इस पोस्टर को खुद अक्षय कुमार ने साझा कर दिया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। राम सेतु के पोस्टर में अक्षय कुमार के साथ साथ जैकलिन फर्नांडिस और नुसरत भरुचा भी दिखाई दे रही हैं। सभी कुछ न कुछ तलाशते हुए नजर आ रहे है। वहीं अक्षय कुमार काफी चौंके हुए लग रहे हैं।
पोस्टर साझा करते हुए अभिनेता ने लिखा- आपके द्वारा बनाए जा रहे सभी अद्भुत पोस्टरों से प्रेरित होकर, यहाँ कुछ ऐसा है जिस पर मैंने टीम के साथ कार्य किया है। उम्मीद है आप इसे पसंद करने वाले है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि राम सेतु का ट्रेलर ११ अक्टूबर, २०२२ को रिलीज किया जाने वाला है। रामसेतु का लेखन और निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है। राम सेतु २५ अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही है।
आपको जानकारी हो कि राम सेतु एक्शन एडवेंचर फिल्म है और इस फिल्म को अभिषेक शर्मा ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडिस, नुसरत भरुचा, सत्या देव लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म की कहानी एक पुरात्तव विज्ञानी के इर्द गिर्द घूमती है, जो राम सेतु की रियलिटी चैक करने पर निकला है। जी हाँ और अक्षय इस फिल्म में पुरात्तव विज्ञानी बने हैं। मूवी के लिए अक्षय कुमार ने अपना लुक भी बदला है। यह फिल्म भारतीय संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत के बारे में बताती है।
जी हाँ और राम सेतु साल २०२२ में रिलीज हो रही ५वीं फिल्म है। जी दरअसल इससे पहले अक्षय की ३ फिल्में थियेर्टस और १ मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। इस लिस्ट में बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज, रक्षाबंधन रहीं जो सभी बुरी तरह फ्लॉप हुई थीं। हालाँकि ओटीटी पर आई कठपुतली को लोगों का ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिला था। अब राम सेतु के साथ अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर धमाका करते हैं या नहीं? यह देखना बेहतरीन होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top