मुम्बई। ‘वॉइस ऑफ क्रिकेट’ के नाम से मशहूर दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर रिची बेनॉ का आज जन्मदिन है। वह ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके हैं। वह लंबे समय तक लोकप्रिय कमेंटेटर भी रहे। 6 अक्टूबर 1930 में इनका जन्म हुआ था और 2015 में 84 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके 88वें जन्मदिन के मौके पर स्पोर्ट ऑस्ट्रेलिया हॉल ऑफ फेम ने उन्हें ऑस्ट्रेलियन स्पोर्ट के 40वें लेजंड की उपाधि से नवाजा है। यह उपाधि पाने वाले वह तीसरे क्रिकेटर हैं। बेनॉ की पत्नी ने कहा, ‘यह बेहद खास है क्योंकि हम दोनों को बहुत बड़ा सम्मान दिया गया है। अगर पति को ऐसा सम्मान मिलता है तो मेरे लिए बड़ी बात है।’ 16 साल की उम्र से ही उन्होंने क्लब के लिए खेलना शुरू कर दिया था। वह जबरदस्त लेग स्पिनर थे और उन्होंने बल्लेबाजी का भी जलवा दिखाया।
