डबलिन ,२९ जून । शीर्ष क्रम के बल्लेबाज दीपक हुड्डा (१०३) के तूफानी शतक से भारत ने आयरलैंड को दूसरे टी२० मैच में आखिरी गेंद तक खिंचे बेहद रोमांचक मुकाबले में चार रन से हराकर दो मैचों की सीरीज २-० से जीत ली।
भारत ने २० ओवर में सात विकेट पर २२० रन का विशाल स्कोर बनाया और आयरलैंड की कड़ी चुनौती को पांच विकेट पर २२१ रन पर थाम लिया।



