126 Views

फातिमा के घर तोड़फोड़, प्रदर्शन जारी, लौटाई जा रही महिलाएं

तिरुवनंतपुरम/ निलक्कल। सबरीमला में भगवान अयप्पा मंदिर में प्रवेश को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। मंदिर में प्रवेश के लिए पहुंचने वाली महिलाएं लौटाई जा रही हैं तो कई महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की होने की घटना सामने आ रही है। उधर, मंदिर में प्रवेश का प्रयास करने वाली महिला ऐक्टिविस्ट रेहाना फातिमा के घर पर शुक्रवार को कुछ लोगों ने तोड़फोड़ भी की है। इस बीच राज्य में विपक्षी कांग्रेस ने केरल पुलिस के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा है कि सबरीमाला मंदिर कोई पर्यटन स्थल नहीं है। शुक्रवार को सबरीमाला मंदिर के बाहर का नजारा युद्ध के मैदान में बदल गया। माहवारी आयु वर्ग की महिलाओं के प्रवेश का विरोध कर रहे लोगों ने सबरीमाला सन्निधानम के समीप वलिया नदापंडाल में दो महिलाओं को आगे जाने से रोका। रिपोर्ट्स के मुताबिक कई महिलाएं प्रवेश के लिए पहुंच रही हैं लेकिन उन्हें एंट्री पॉइंट से ही लौटाया जा रहा है।

शुक्रवार को दो महिलाओं ने आईजी के साथ करीब 250 पुलिसकर्मियों के सुरक्षा घेरे में मंदिर में प्रवेश की कोशिश की लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली। मंदिर में घुसने का प्रयास करने वाली महिला पत्रकार कविता जक्कल और ऐक्टिविस्ट रेहाना फातिमा को बाहर से ही लौटना पड़ा। इधर फातिमा के कोचि स्थित घर में कुछ अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ भी की है। सबरीमाला मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची एक क्रिस्चन महिला को भी विरोध के बाद वापस लौटना पड़ा। महिला मैरी स्वीटी ने बताया कि उसे महिला पत्रकार और महिला ऐक्टिविस्ट के विरोध के बाद लौटाए जाने की बात नहीं पता थी। वह दर्शन करने पहुंची थी लेकिन प्रदर्शन और विरोध के कारण उसे बिना दर्शन के ही लौटना पड़ा। इस बीच कांग्रेस के नेता आर चेन्निथला ने कहा है कि सबरीमाला मंदिर कोई पर्यटन स्थल नहीं है। सिर्फ श्रद्धालु ही मंदिर में जा सकते हैं। इस समय केरल की पुलिस जो कर रही है वह गलत है। अगर हमारी सरकार होती तो हम इस मामले को अच्छेै से हैंडल करते। हम भक्तोंई से बात करते और हिंसा नहीं होती। उन्हों ने कहा कि हमने राज्यसपाल से बात की है और ताजा स्थिति से अवगत कराया है। वहां पर न केवल हिंदू बल्कि अन्यक धर्मों के लोग भी जा रहे हैं। सब लोग चिंतित हैं। महिला कार्यकर्ता रेहाना को पुलिस की वर्दी दी गई जो गलत है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top