चटगांव,१७ दिसंबर। भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारतीय खिलाड़ियों ने चौथे दिन बहुत ही शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। मेजबान टीम ने चौथे दिन स्टंप्स तक ६ विकेट पर २७२ रन बना लिए हैं। अब बांग्लादेश को जीतने के लिए २४१ रनों की जरूरत है। वहीं, टीम इंडिया को जीत के लिए बांग्लादेश के चार विकेट चटकाने होंगे।
भारत ने इस टेस्ट मैच में अपनी पहली पारी में ४०४ रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश की पहली पारी १५० पर सिमट गई थी। इसके बाद टीम इंडिया ने दूसरी पारी २५८/२ के स्कोर पर घोषित कर दी थी और मेजबानों को ५१३ रन का लक्ष्य दिया।



