133 Views

नहीं रहे संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान

कोफी अन्नान का 80 साल की उम्र में निधन
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है। कोफी अन्नान को उनके मानवीय कार्यों के लिए नोबेल का शांति पुरस्कार भी मिला था। अन्नान घाना राजनयिक थे, जो कि जनवरी 1997 से दिसंबर 2006 तक संयुक्त राष्ट्र के सातवें महासचिव रहे। वह कोफी अन्नान फाउंडेशन के संस्थापक और अध्यक्ष थे, साथ ही नेल्सन मंडेला द्वारा स्थापित अंतरराष्ट्रीय संगठन ‘द एल्डर’ के अध्यक्ष थे।

कुमासी में पैदा हुए अन्नान ने मैकलेस्टर कॉलेज में अर्थशास्त्र का अध्ययन किया। स्नातक संस्थान जिनेवा से इंटरनेशनल रिलेशंस और एमआईटी में मैनेजमेंट किया। विश्व स्वास्थ्य संगठन के जिनेवा कार्यालय के लिए काम करते हुए अन्नान 1962 में संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए। वह संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में मार्च 1992 और दिसंबर 1996 के बीच शांति-कार्य के लिए अंडर-सेक्रेटरी जनरल के रूप में कार्यरत थे। उनके फाउंडेशन ने घोषणा की कि यह बेहद दुखत है कि अन्नान परिवार और कोफी अन्नान फाउंडेशन ने घोषणा की है कि संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता का 18 अगस्त को एक छोटी बीमारी के बाद निधन हो गया। 1973 की अरब-इजराइली जंग के बाद मई 1974 से नवंबर 1974 तक वो मिस्र में शांति अभियान में संयुक्त राष्ट्र द्वारा कार्यरत असैनिक कर्मचारियों के मुख्य अधिकारी के पद पर कार्यरत रहे। मार्च 1993 में उन्हें संयुक्त राष्ट्र का अवर महासचिव नियुक्त किया गया और वे दिसम्बर 1996 तक इस पद पर कार्यरत रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top