159 Views

गुजरात में दर्दनाक हादसा, कोविड अस्‍पताल में आग से 18 मरीजों की मौत

अहमदाबाद। जहां एक ओर कोरोना तबाही मचा रहा है, वहीं भारत के गुजरात से एक दर्दनाक हादसे की खबर आई है। गुजरात के भरूच में एक कोविड अस्पताल में शुक्रवार की देर रात भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में 18 कोरोना मरीजों की मौत की खबरें आ रही हैं। कई लोग घायल भी हो गए। यह हादसा रात करीब 12.30 से 01 बजे के बीच का बताया जा रहा है। भरूच के एसपी राजेंद्रसिंह चुड़ास्मा ने इस संबंध में कहा कि 12 मरीजों के मरने की पुष्टि हो चुकी है और यह संख्‍या बढ़ सकती है। 50 लोगों का रेस्क्यू कर दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि रेस्क्यू किए गए लोगों को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में इतनी भीषण आग लगी थी कि कुछ देर में ही बहुत कुछ जलकर खाक हो गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top