ऑकलैंड ,२५ नवंबर। ऑस्ट्रेलिया ने हालांकि इंग्लैंड को ३-० से क्लीन स्वीप किया लेकिन स्टेडियम में दर्शकों की घटती उपस्थिति ने पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित किया है।
यह ट्रेंड अक्टूबर-नवम्बर में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित टी२० विश्व कप के दौरान शुरू हुआ जिसने आयोजकों और प्रशासकों पर सवाल उठाये हैं कि स्टेडियम में मैचों को देखने से दर्शकों की संख्या कम क्यों होती जा रही है।
जब ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न में इंग्लैंड को २२१ रन से हराया तब ९० हजार से अधिक की क्षमता वाले मेलबर्न क्रिकेट मैदान में १०,४०६ समर्थक ही मौजूद थे।
इस सन्दर्भ और क्रिकेट की घटती लोकप्रियता के बारे में पूछे जाने पर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने कहा कि घटती दर्शक संख्या इस बात का प्रतीक है कि मौजूदा समय में मैच ज्यादा संख्या में खेले जा रहे हैं।



